ऐलनाबाद। सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद की छात्राओं ने दशमेश गर्ल्स कॉलेज, बादल में आयोजित फैशन वॉक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। यह सहभागिता दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू के तहत हुई, जिसके अंतर्गत छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा के दिशा-निर्देश में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरमन ने प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं रजनी को बेस्ट ड्रेस डिजाइनर तथा प्रिया को बेस्ट कैटवॉक का खिताब मिला।

छात्राओं को इस प्रतियोगिता के लिए शिक्षिकाएं कवलजीत कौर और सिमरनजीत कौर ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ही छात्राओं की ड्रेसेज तैयार करवाईं और उन्हें रैम्प वॉक के लिए भी प्रशिक्षित किया। इस फैशन शो के माध्यम से छात्राओं को फैशन जगत के विभिन्न पहलुओं को समझने और सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान दशमेश गर्ल्स कॉलेज, बादल की ओर से गुरजोत कौर और सतबीर कौर की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम से लौटने के बाद कॉलेज की मैनेजमेंट सदस्य डॉली मेहता ने सभी छात्राओं और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
