हनुमानगढ़। चक ज्वालासिंहवाला में प्रजापत युवा मंडल की ओर से राजस्थान राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गांे में हिस्सा लेकर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रजापत युवा मंडल के आमंत्रण पर पल्लू अध्यक्ष हरिराम एणिया और तहसील अध्यक्ष सोहन लाल अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में भी मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान प्रजापत युवा मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद कांबिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूरी कार्यकारिणी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर कानाराम, भेरूराम, रामसिंह, पालाराम, संदीप, सोनू, कुलदीप, सुखराम, हनुमान, गोपाल, सुनील, विनोद, विक्की, राजेंद्र, दीपक, ओमप्रकाश, रामकुमार, अशोक कुमार, ख्यालीराम, महेश, रामपाल, चरणजीत और भिंद्र मोरवाल मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बच्चों को जीत की बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है।
