हनुमानगढ़। गौसेवा के प्रति समर्पण और श्रद्धा भाव का परिचय देते हुए कोहला निवासी मूंड परिवार ने श्री हरि कृष्ण गोशाला सेवा समिति कोहला को कुल 62 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की। इस सहयोग राशि से गोशाला में गोमाता की सेवा, देखभाल और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार, कोहला निवासी गौसेवक एवं श्री हरि कृष्ण गोशाला सेवा समिति कोहला के मुख्य गौसेवादार त्रिलोक मूंड ने अपनी दिवंगत माता गौरा देवी की स्मृति में गोमाता की सेवा एवं सहायता के लिए 51 हजार रुपये की राशि गोशाला समिति को भेंट की। वहीं, मुंशीराम मूंड ने भी गौसेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि समिति को प्रदान की। इस प्रकार मूंड परिवार की ओर से गोशाला को कुल 62 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया गया। परिवार की इस पहल को गौसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। गौशाला में आर्थिक सहयोग मिलने से गोमाता की देखभाल, चारे-पानी तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यों में सहायता मिलेगी। मूंड परिवार ने इस पुनीत कार्य के माध्यम से अपनी दिवंगत माता की स्मृति को सेवा भावना से जोड़ते हुए गोमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। गौसेवा के लिए किया गया यह सहयोग समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंद गोवंश की सहायता के लिए प्रेरित करने वाला कदम है।
