हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में ग्राम रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। एडीएम उम्मेदी लाल मीना ने जनप्रतिनिधियों के साथ हनुमानगढ़ के श्रीनगर में ग्राम रथ अभियान का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों को संबोधित किया।

इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम रथों के साथ कला-जत्था के कलाकार लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं को सरल, सहज एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह एवं सहभागिता निरंतर बढ़ रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने अधिकारों एवं लाभों के प्रति जागरूक हो सकें।

इस दौरान ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिल रही है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारीरामेश्वर लाल सुथार, एडीओ अशोक शर्मा, जनप्रतिनिधि प्रदीप ऐरी, भारत भूषण शर्मा, आशीष पारीक,राजपाल सिंह, श्री प्रवीण कटारीया, ग्राम पंचायत प्रशासक नवनीत संधू, मेजर दीपक संधू सहित ग्रामीण मौजूद रहें
