सूरतगढ़। टैगोर पीजी कॉलेज में एल्युमिनी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।अतिरिक्त निदेशक गगन सिंह के अनुसार महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में चयनित होकर सेवाएं दे रहे पूर्व विद्यार्थियों में अर्जुन ढुकिया, रुचिका, मोनिका, आयूषी भटेजा, अंजना, पूजा, मनीषा सुथार, ज्योति सैनी को महाविद्यालय में टैगोर एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. सुशील कुमार जेतली, सीबीइओ सर्वेश कुमारी, एसीबीईओ सुरेंद्र बसरा, महाविद्यालय निदेशक डॉ. सचिन जेतली ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ. सचिन जेतली ने बताया कि महाविद्यालय से डिग्री पूर्ण कर सैकड़ों विद्यार्थी राजकीय सेवाओं में चयनित होकर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य कर रहे उपलब्धि प्राप्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जाता है।ताकि उनकी उपलब्धियों से अन्य विद्यार्थी भी अभिप्रेरित हो सके।
