पीलीबंगा। प्रकाश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीलीबंगा की छात्रा तरुषी शर्मा ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तरुषी की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने तरुषी को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि तरुषी ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। तरुषी की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों ने भी गर्व व्यक्त किया है और कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। उसकी मेहनत का ही परिणाम है कि उसने बोर्ड परीक्षा में इतने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि तरुषी की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
