ऐलनाबाद। स्थानीय नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘अभ्युदय-3’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विशेषकर हरियाणवी नृत्य और पंजाबी भांगड़ा ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। समारोह के दौरान सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।


साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। मेहंदी, राखी मेकिंग, दीया सजाओ, रंगोली, ड्राइंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सभी अध्यापकों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन ईश कुमार मेहता ने शिरकत की।


विशिष्ट अतिथि के रूप में सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भूषण मोंगा और सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. रणजीत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और अपना पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित करें। कार्यकारी निदेशक डॉ. करुण मेहता व श्वेता मेहता ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।


प्रबंधकीय निदेशक जगदीश मेहता व प्राचार्य सरिता मेहता ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यापिका हीना व राधा के साथ 12वीं की छात्रा शिरोमणि व मीनाक्षी ने कुशलतापूर्वक मंच संभाला। इस अवसर पर पवन महेंद्रा, सुभाष, संजय, मेहर सिंह, जीतराम, रविंदर, गोपाल, मोनू, अनुराधा, प्रेमलता, रजनी, सिमरन, प्रिया, शिम्पी, कोमल, मनदीप, हरप्रीत, डॉली, मनप्रीत, सुरेखा, दीपिका, शगुन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
