रावतसर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट एवं परेड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को गुरु जम्भेश्वर महाविद्यालय रावतसर के निदेशक ओमप्रकाश सिहाग द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा उन्होंने कहा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समाज और शिक्षा जगत की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस सम्मान का उद्देश्य विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाकर उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ बलवंत राम घोड़ेला, इंद्राज सिंह एवं राजाराम छिम्पा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौड़ के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट एवं परेड जैसी गतिविधियाँ करने से सर्वांगीण विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है, वे आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विद्यालय का निरंतर प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय स्टाफ उपप्रधानाचार्य पूनम, किरण निवाद, रायसिंह, सुरेश तथा व्याख्याता अलका, नीता, रमेश, दीपक शर्मा सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
