हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को परशुराम जयंती के मौके पर जंक्शन स्थित परशुराम चौक पर पूजा-अर्चना समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के नागरिकों ने भगवान परशुराम की विधिवत पूजा की। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। उपस्थित नागरिकों ने भगवान परशुराम के आदर्शांे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि भगवान परशुराम शक्ति, ज्ञान और न्याय के प्रतीक हैं तथा उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।

साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। पूजा-अर्चना के पश्चात सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज की विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वाली ब्राह्मण विभूतियों में रघुवीर शर्मा, डॉ. भारत भूषण शर्मा, आशीष पारीक, कविता तिवाड़ी, शांति प्रकाश बिस्सा, नरेश पुरोहित, गोपाल शर्मा एवं एडवोकेट मनोज शर्मा शामिल रहे। सम्मानित विभूतियों ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सहयोग के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर ओम प्रकाश शास्त्री, अशोक व्यास, सचिन कौशिक, नीपेन शर्मा, हरिमोहन महर्षि, कालूराम शर्मा, गिरिराज शर्मा, प्रदीप ऐरी, पवन शर्मा, चंद्रभान तिवाड़ी, दीपक शर्मा, सुबोध शर्मा, कृष्ण जोशी, बनवारी पारीक, सूर्य प्रकाश जोशी, राकेश जोशी,ओमप्रकाश वशिष्ठ, इंदु तिवाड़ी, प्रवीण तिवाड़ी, ओम प्रकाश शास्त्री, एडवोकेट दिनेश दाधीच, पुरुषोत्तम कौशिक, विकास शर्मा, महेंद्र शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, मुकेश महर्षि, महेश शर्मा, चिरंजीलाल शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, चंद्र प्रकाश जोशी, तारादत शर्मा, अजय शर्मा, झमनलाल शर्मा, हरिओम शर्मा, मूलचंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, विजय शर्मा, भारत भूषण कौशिक, रवि दाधिच, विकास भनोत, देवेंद्र शर्मा, बजरंग लाल गौड़ सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।
