हरियाणा/ हिसार। श्री नवदुर्गा मित्र मंडल बरवाला के तत्वावधान में वार्ड नंबर-2 स्थित जावा मोहल्ला, बरवाला में मां भगवती के 13वें विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां की पावन ज्योत ज्वाला जी से लाकर स्थापित की गई, जिससे पूरे माहौल में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। मंडल के प्रधान मनोज अनेजा और एडवोकेट सचिन मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरण का शुभारंभ एडवोकेट नमन गोयल द्वारा गणेश पूजन के साथ किया गया, जबकि ज्योत प्रचंड युवा भाजपा नेता राहुल चोपड़ा ने की। कंजक पूजन प्रमुख समाजसेवी मुकेश मित्तल द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं माता की चुनरी युवा समाजसेवी आयुष शर्मा ने अर्पित की तथा माता की आरती पार्षद दिनेश बजाज द्वारा करवाई गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन पार्षद राजा मेहता ने प्रभावी ढंग से किया। जागरण में दिल्ली से आई भजन गायिका आयुषी राज, हिसार से सोनम मल्होत्रा, बरवाला के बाल भजन कलाकार चेतन भुटानी और उकलाना से शेखर शर्मा ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भक्तिमय माहौल में अपनी हाजिरी लगाई। कथावाचक हंसराज ने तारा रानी की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। इससे पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रवीण मिड्डा, नरेंद्र चावला, ललित सरदाना, अनु मदान, पंकज चोपड़ा, भरत असीजा, माधव मदान, जॉनी इंसा, सुनील अनेजा, शुभम मदान, राजेंद्र मुंजाल, संजय परुथी, कालू मिड्डा, नवीन काठपाल, विकास सेतिया, किशोरी चावला, अमित अनेजा, सुरेंद्र चावला, मनोहर लाल रहेजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संवाददाता- राजेश सलूजा
