हनुमानगढ़। लगभग 3 माह पहले बिना बताए घर से गए टाउन की नई आबादी, गली नम्बर 17 निवासी युवक सुमित सोनी (35) पुत्र जगदीश सोनी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों की ओर से रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई, लेकिन अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। परिवार की ओर से युवक की जल्द से जल्द तलाश की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार सुमित सोनी का कद करीब 5 फीट 10 इंच तथा रंग गेहुआं बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति को उसके बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें तो तुरंत परिवार से सम्पर्क करने का आग्रह किया गया है।
