हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से भद्रकाली मेले में आयोजित 9 दिवसीय सेवा शिविर के समापन पर सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मेले के दौरान सक्रिय सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं में शामिल बजरंग सिंह, रमेश काठपाल, योगेश कुमार, देवीलाल पेंटर, अजय शर्मा, डॉ. संतोख सिंह, रंजन सैन, गणेश बागड़ी, दीपक बागड़ी एवं महेश कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेवा शिविर में नौ दिनों तक सेवाएं देने वाली मेडिकल टीम के डॉ. प्रभाकर वाधवानी, डॉ. वीरेंद्र चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र चाहर, एएनएम सनाज बानो, गायत्री देवी, भंवरी कंवर, जीएनएम संदीप कुमार, सीएचओ इन्द्राज को भी सम्मानित किया गया। एंबुलेंस टीम के सदस्य राधेश्याम सुथार एवं सुधीर कुमार को भी सम्मान प्रदान किया गया।

समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि 19 मार्च प्रथम नवरात्र के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की ओर से सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया था। नौ दिवसीय मेले के सफल आयोजन में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश, लेखाकार अजय धूड़िया, हनुमानगढ़ के पत्रकारों, नगर परिषद, फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारियों, जिला चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल टीम, एंबुलेंस टीम का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही एएसपी अरविंद बिश्नोई, सीओ सिटी मीनाक्षी लेघा, टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई, ट्रैफिक प्रभारी अनिल चिंदा, भद्रकाली चौकी प्रभारी राकेश रमाना, श्री सनातन धर्म महावीर दल के पदाधिकारियों, सीसीटीवी व्यवस्था संभालने वाले प्रेम गोयल व चीनू गोयल, समिति कार्यालय में सीसीटीवी व्यवस्था संभालने वाले पंकज शर्मा का भी आभार व्यक्त किया गया। टेंट व्यवस्था में सहयोग देने वाले विपिन कालड़ा, हैप्पी जिंदल, भीम सिंह, लाइट व्यवस्था संभालने वाले गोपाल शर्मा, सफाई व्यवस्था में नीरज कुमार तथा माइक व्यवस्था में नरेन्द्र कलसी व साजन धूड़िया सहित अन्य सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया गया। समिति के सचिव सुनील धूड़िया, मेला प्रभारी रामकुमार मंगवाना, कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल, भगवान सिंह खुड़ी, विनोद गर्ग, मनी शंकर जालंधरा, डॉ. मोहन लाल शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, भंडारे में सहयोग देने वाले सहयोगियों, भंडारा लगाने वाली सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, झूले संचालकों तथा सभी दुकानदारों का भी आभार व्यक्त किया गया। समिति ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से भद्रकाली मेला शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
