हनुमानगढ़। अन्नपूर्णा वेयरहाउस से भारतमाला रोड स्थित मां भद्रकाली टिब्बी संपर्क मार्ग तक श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था की गई है। मां भद्रकाली क्षेत्र विकास सेवा समिति के सेवादारों के सहयोग से यह पहल मां भद्रकाली जी के आशीर्वाद से की गई है, जिससे सुबह जल्दी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्षों से अस्थायी रूप से पीने के पानी और विश्राम स्थल की व्यवस्था भी की जा रही है। सेवा समिति के सेवादार लगातार निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति ने कहा कि भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों को सराहनीय बताया।
