हनुमानगढ़। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को टाउन स्थित टाइम्स पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कलात्मक अभिरुचि एवं रचनात्मकता विकसित करने के साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति उत्साह बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां सजाईं। रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. सागर मल लड्ढा, डायरेक्टर गोपाल किशन लड्ढा, डायरेक्टर कपिल लड्ढा एवं प्रधानाध्यापिका नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों, कला एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
