filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 185.24606;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;
हनुमानगढ़। हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर की ओर से शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर के श्रीगंगानगर आगमन पर बुधवार को स्वागत किया गया। जिला ऑर्गेनाइजर (स्काउट) दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर राज्य स्तरीय दाना-पानी परिंडा अभियान का शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर की ओर से दाना पात्र व पानी के परिंडे लगाकर किया गया। इस दौरान मदन दिलावर ने कहा कि सभी नागरिक अपने घरों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर दाना पात्र व पानी के परिंडे अवश्य लगाएं, ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पक्षी हमारी प्रकृति और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यांे की सराहना करते हुए उन्होंने दाना-पानी परिंडा अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
