– पदभार ग्रहण से पूर्व जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव से की मुलाकात, अधिकारियों के साथ की चर्चा
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के नए अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सोंकरिया ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व सोंकरिया ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर के रूप में कार्यभार संभाला।गौरतलब है कि पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा गुरुवार शाम को रिलीव हो गए थे, जिसके बाद रामरतन सोंकरिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोंकरिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली तथा समन्वय के साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
