रावतसर। क्षेत्र के बाल नवजीवन एसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा दिव्या ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी तरह विद्यालय की ही छात्रा राची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार व अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

