हनुमानगढ़। गांव जंडावाली के एक किसान ने खेत तक जाने का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर पूर्व सरपंच सुखमंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिले और प्रार्थना पत्र सौंपा है। किसान का कहना है कि प्रशासनिक आदेश जारी होने के बावजूद अब तक रास्ता नहीं खुलवाया गया। इससे खेती का कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जंडावाली निवासी सोहनसिंह ने बताया कि उसकी कृषि भूमि 4 जेआरके क्षेत्र में स्थित है। खेत तक पहुंचने के लिए पहले कोई रास्ता नहीं था। इस संबंध में तहसीलदार (राजस्व) हनुमानगढ़ द्वारा 6 मई को आदेश जारी कर संबंधित क्षेत्र में रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए गए थे। आदेश जारी होने के कई दिन बाद भी मौके पर रास्ता नहीं खुलवाया गया। किसान सोहन सिंह ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण उसे खेत में आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और पीड़ित परिवादी की पत्नी बीमार रहती है जिससे उसे बार बार अस्पताल लेजाना पड़ता है और रास्ता बंद होने के कार उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है खेती से जुड़े जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं हो पाया है। प्रार्थी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तहसीलदार के आदेश की पालना करवाते हुए जल्द रास्ता खुलवाया जाए, ताकि उसे राहत मिल सके। किसान ने कहा कि रास्ता नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है और समय पर खेती नहीं होने से आर्थिक नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।
