नोहर। नोहर के अरड़की रोड स्थित शनि मंदिर के पास संचालित लक्ष्य मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को स्थानांतरण के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोहर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अस्पताल द्वारा क्षेत्र में बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार आमजन के लिए राहत का विषय है। समारोह के दौरान जयपुर से पधारे डीएम कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हरीराम महरिया ने भी अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

अस्पताल के निदेशक रामनरेश महरिया ने बताया कि लक्ष्य मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल टीम एवं महरिया परिवार की ओर से सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में जैसाराम, प्रताप सिंह, श्रवण, घड़ती महरिया, प्रियंका, अंकिता, विश्वास पवार (मैनेजर), सुभाष सिहाग, तारिया मैडम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
संवाददाता- संतोष कंकर
