हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प सभा एवं ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ में 7 अक्टूबर को स्थानीय नई धान मंडी में संकल्प सभा एवं ज्योति यात्रा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी। इस दौरान सुबह 10:10 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा 10:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू एवं भाजपा प्रत्याशी अमित साहू के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभा एवं ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप येरी, मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, बलराज सिंह मान, आशीष पारीक, सोशल मीडिया जिला संयोजक परवीन कटारिया, पार्षदगण, प्रत्याशी, आजाद बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देना है।
