श्रीगंगानगर। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा 25 मार्च 2026 की रात्रि के लिए विशेष गश्त व्यवस्था जारी की गई है। यह व्यवस्था रात 11:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न सर्किलों में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। जनरल गश्त चेकिंग अधिकारी के रूप में पुलिस उप निरीक्षक, थाना जवाहरनगर के रोहिताश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सर्किल ग्रामीण में थाना घमूड़वाली के पुलिस निरीक्षक रामप्रताप, सर्किल श्रीकरणपुर में थाना करणपुर के पुलिस निरीक्षक रजीराम, सर्किल रायसिंहनगर में थाना समेजा कोठी के पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार को तैनात किया गया है।
वहीं सर्किल अनूपगढ़ में थाना रावला के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार तथा सर्किल सूरतगढ़ में सीओ सूरतगढ़ प्रतीक मील को गश्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारी को दें।
श्रीगंगानगर पुलिस का यह कदम अपराधों पर अंकुश लगाने और रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
