हनुमानगढ़। कार्यालय अधिशासी अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम खंड के तहत सोमवार को समझौता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 95 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 67 प्रकरणों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। शेष 28 प्रकरणों में उपभोक्ता मौजूद नहीं थे। बैठक में मुख्य रूप से बिल विवाद से संबंधित प्रकरण शामिल थे, जिनमें ओवरड्यू राशि, एवरेज बिल चार्ज और दोषपूर्ण मीटर आदि शामिल थे। बैठक में समिति के अध्यक्ष अधिशासी अभियंता एके गढ़वाल, सहायक अभियंता पीलीबंगा गोविंद नाथ, सहायक अभियंता टाउन मुकेश शर्मा और विनोद अग्रवाल, सहायक लेखाधिकारी राजस्व हनुमानगढ़, सहायक राजस्व अधिकारी किशन लाल, राहुल कुमार पीलीबंगा और सुखवीर ढाका, ऑडिट पक्ष से प्रेम वर्मा एएओ बीकानेर और राजस्व शाखा प्रभारी विजयपाल गोदारा मौजूद रहे। बैठक में सभी प्रकरणों का संपूर्ण ऑडिट और समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया तथा समझौता समिति की ओर से निस्तारित प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
