हनुमानगढ़। जिले के लिए गर्व का विषय है कि आठवीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा सिंगरज (पुत्री केशाराम चांवड़िया) का चयन पद्मश्री पुरस्कार के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर है और परिजनों सहित समाज के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सिंगरज को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने के लिए 5 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कृष्णलाल पुत्र चुन्नीराम चांवड़िया के निवास स्थान, 22 एनडीआर में किया जाएगा। इस अवसर पर हनुमानगढ़ के विधायक गणेशराज बंसल, नायक समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष नारायण नायक तथा नायक समाज हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष निरंजन नायक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे और बालिका को सम्मानित करेंगे। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे जिले के लिए प्रेरणादायक क्षण बताते हुए कहा कि सिंगरज की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मिसाल बनेगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
