हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुइयां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.68 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। साथ ही रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार खुइयां थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। राणीसर तिराहा रोही राणीसर के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शाहरूख खान (23) पुत्र जलालदीन निवासी वार्ड नंबर 24, फेफाना को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच नोहर पुलिस थाना के उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह को सौंपी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राधेश्याम के साथ हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल मांगीलाल और बलवंत शामिल रहे। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार की विशेष भूमिका रही।
