हनुमानगढ़। नोहर तहसील क्षेत्र के गांव पांडुसर में इंडस टॉवर का ट्रांसफॉर्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) ने खुइयां पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) जोधपुर डिस्कॉम, नोहर-दलपतपुरा में पदस्थापित बिजेन्द्र मीणा (42) पुत्र रामचरण मीणा निवासी पाड़ला खालसा, करौली ने खुइयां थाना में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके अधीनस्थ क्षेत्र गांव पांडुसर के गंगोई बास में भावलदेसर जाने वाली सड़क के पास स्थापित इंडस टॉवर का 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर 22 मई की मध्यरात्रि के बाद करीब 2 बजे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। पुलिस विद्युत अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई ग्यारसीलाल को सौंपा है।
