हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 30 एसएसडब्ल्यू, हनुमानगढ़ की छात्रा कंचन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। कंचन की इस शानदार सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता वेदप्रकाश और माता मंजू को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और नियमित पढ़ाई की बदौलत यह सफलता हासिल हुई है। कंचन का लक्ष्य भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और परिचितों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
