हनुमानगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी, निर्भीक पत्रकार एवं समाजसेवी गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ, हनुमानगढ़ द्वारा जलदाय भारतीय मजदूर संघ भवन में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष गोरीशंकर व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाई। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जी ने सत्य, साहस और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जलदाय प्रदेश महामंत्री इंद्राज घोटिया ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने समाज के कमजोर और शोषित वर्गों की आवाज बनकर काम किया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश देते हैं। इस अवसर पर रोडवेज सम्भाग अध्यक्ष सुरेन्द्र करीर, रोडवेज कोषाध्यक्ष जलंधर सिंह, भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री संदीप सिरावता, जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश दायमा, जलदाय प्रदेश संगठन मंत्री अंग्रेज सिंह, जलदाय जिलाध्यक्ष लेखराम योगी, जिला मंत्री मनोज राव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुलजार, रवि कुमार, चरणजीत औलख, बलकार, पंकज झुरिया, वीरेंद्र सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।
