-50–55 किलोग्राम वर्ग में बलविंदर ने मारी बाज़ी, जिला बॉक्सिंग में गोल्ड
ऐलनाबाद। खंड नाथूसरी चौपटा के गांव साहूवाला-द्वितीय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र बलविंदर ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। कक्षा 11वीं के छात्र बलविंदर ने पुरुष वर्ग के 50–55 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने छात्र बलविंदर और विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बलविंदर का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन होना विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू पूनिया ने भी बलविंदर को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, लगन और खेल अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बलविंदर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
