हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ टाऊन नगर मण्डल द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का आयोजन टाऊन स्थित फूडग्रेन धर्मशाला में किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नितिन कुमार बंसल ने की। वक्ताओं ने कहा कि यह शिविर भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना था। दूसरे दिन रविवार को शिविर की शुरुआत मां भारती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और संगठन के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। रविवार को आयोजित शिविर के द्वितिय दिवस मण्डल प्रभारी धर्मपाल, सिहाग, वरिष्ठ भाजपा नेता जुगल किशोर गौड़, संजय जिन्दल, चरणदास गर्ग, दलीप बेनीवाल ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन कुमार बंसल ने कहा कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में निस्वार्थ भावना के साथ अनुशासन और कर्तव्यबोध के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा अनुशासित और संयमित होकर कार्य करता है। बंसल ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करना है। शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों में बूथ प्रबंधन, संगठन कार्यपद्वति, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास व विकास, कार्य विस्तार, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी। इसके अलावा सोशल मीडिया, एआई, नमो एप, सरल एप के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया गया। वर्ग प्रभारी विकास डोडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
