हनुमानगढ़। दीपावली अवकाश के चलते 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक टाउन कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसों की बोली एवं नीलामी नहीं होगी। 10 नवम्बर से मंडी में नियमित रूप से कृषि जिंसों की बोली शुरू होगी। व्यापार संघ संस्था, टाउन के अध्यक्ष मेजर सिंह ने सभी व्यापारी सदस्यों से अपने-अपने किसानों को मंडी में अवकाश की सूचना देने की अपील की है, ताकि किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं को दीपावली, धनतेरस और भाई दूज की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने बताया कि 9 नवम्बर को सुबह 11.15 बजे भटनेर पैलेस में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसी दिन सुबह 11.15 बजे श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी अन्नकूट प्रसाद वितरित होगा।
