हनुमानगढ़। भजन गायक देव चुग एक बार फिर अपनी मधुर आवाज़ से भक्तों को मंत्रमुग्ध करने जा रहे हैं। आगामी 22 फरवरी 2026 को नेपाल के विराटनगर स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित द्वितीय वार्षिक महोत्सव के अवसर पर देव चुग भजन संध्या में विशेष प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम सायं 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। देव चुग अपनी भावपूर्ण भजनों के लिए जाने जाते हैं और उनकी प्रस्तुतियां देश के विभिन्न हिस्सों में सराही जाती रही हैं। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है। देव चुग की इस प्रस्तुति को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम को भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से भरपूर बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
