नोहर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा यहां अरड़की रोड़ पर स्थित एक पनीर बनाने की फैक्ट्री को सीज किया गया। दलबल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने फैक्ट्री के सीज करते हुए मेन गेट पर चपटी लगा दी।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अधिकारी बसंत सैनी ने बताया कि उक्त फैक्ट्री में पनीर बनाने का काम हो रहा था यह कारखाना आवासीय भूमि पर संचालित हो रहा था जबकि संचालक द्वारा इसका रूपांतरण व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं करवाया गया था।

बार-बार कहने के बाद भी संचालक द्वारा जब संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गये तो आज सीजर की कार्रवाई की।
