हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डूंगराना की छात्रा पूजा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। पूजा की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता महेश कुमार और माता कमला देवी के साथ-साथ अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया। पूजा ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई। भविष्य में वह शिक्षिका बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती है। विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने पूजा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
