भिरानी। एमआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरानी की छात्रा प्रियंका ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रियंका की इस उपलब्धि से स्कूल स्टाफ, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि निरंतर पढ़ाई, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह परिणाम संभव हो पाया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रियंका की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल प्रशासन ने कहा कि प्रियंका की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। प्रियंका के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से परिवार के सदस्यों में भी खुशी का माहौल है और परिजनों ने उसकी सफलता पर गर्व जताया है।
