संगरिया। केआर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गरिमा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। गरिमा की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने गरिमा की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि गरिमा ने शुरू से ही पढ़ाई में लगन और मेहनत दिखाई, जिसका परिणाम आज उत्कृष्ट अंकों के रूप में सामने आया है। गरिमा की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
