पंडितावाली। दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंडितावाली की छात्रा प्रेरणा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रेरणा की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रेरणा को इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रेरणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया। प्रेरणा ने बताया कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहती है। छात्रा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और परिजनों ने भी खुशी जताते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं।
