गोलूवाला के सरस्वती मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र दक्ष बत्रा ने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इसी तरह पूजा ने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आर्यन स्वामी ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं छात्राओं में भी उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिला। लजिता ने 96 प्रतिशत अंक, साक्षी सोनी ने 95.83 प्रतिशत अंक, हर्षिता ने 95.33 प्रतिशत अंक तथा कनिष्का चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।






