हनुमानगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार को अंबेडकर महिला मोर्चा की ओर से जंक्शन स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षा व समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष बंसल, स्वाभिमान जन जागृति एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष नारायण नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला देवी, संतोक दास, हेमचंद मांड्या, सुलोचना, रमेश कंडा, पूर्व पार्षद सुरेश महायच, इकबाल गिल, सचिव रजनी देवी आदि ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि संतोष बंसल ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ही बच्चों के भविष्य को दिशा देती हैं। यदि महिलाएं बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प लें, तो समाज में जागरूकता और आत्मनिर्भरता स्वत: बढ़ेगी। महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला देवी ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और यदि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें तो आने वाली पीढ़ी में सकारात्मक बदलाव निश्चित है। उन्होंने सभी महिलाओं से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। संतोक दास ने कहा कि संतों और महापुरुषों ने हमेशा समाज को एकता, भाईचारे और शिक्षा का संदेश दिया है, जिसे अपनाना आवश्यक है। नारायण नायक ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और आज जरूरत है कि उनके विचारों को जीवन में उतारा जाए। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक किशोरीलाल ने बाबा साहेब पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संतोष देवी, शांति देवी, फुला देवी, किरण बाला, मंजू सिरोही, नीला देवी, सीमा देवी, राधा देवी, लीला देवी, सावित्री देवी, हेमचंद मांड्या, परशराम, राधेश्याम, मोहन मांड्या, विजयपाल, सोहनलाल, श्यामलाल, प्रेमचंद, सतीश कुमार, अशोक, पूर्ण मांड्या, नरेश मांड्या, अर्जुन नायक मौजूद रहे।
