श्रीगंगानगर। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए श्रीगंगानगर पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त अधिकारियों की ड्यूटी तय करते हुए उनके नाम और मोबाइल नंबर जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारी को तुरंत दें। जारी सूची के अनुसार शहर में जनरल गश्त चेकिंग अधिकारी के रूप में यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक राजेश को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार विभिन्न सर्किलों में निम्न अधिकारियों को रात्रिकालीन गश्त का दायित्व सौंपा गया है—
- सर्किल ग्रामीण: पुलिस निरीक्षक हेमलता शर्मा (मो. 94613-25534)
- सर्किल श्रीकरणपुर: पुलिस निरीक्षक शालू बिश्नोई (मो. 95711-84447)
- सर्किल सूरतगढ़: पुलिस निरीक्षक दिनेश सारण (मो. 94611-60297)
- सर्किल रायसिंहनगर: पुलिस निरीक्षक सुमन परिहार (मो. 86969-99535)
- सर्किल अनूपगढ़: आरपीएस प्रशांत कौशिक (मो. 98290-75500)
पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 112, 0154-2443055, 2443100 तथा व्हाट्सएप नंबर 95304-34097 भी जारी किए गए हैं, जिन पर आमजन किसी भी प्रकार की सूचना दे सकते हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि रात्रिकालीन गश्त के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
