“ज़रा नच्च के दिखा” इवेंट में उमड़ा जनसैलाब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने ली होली की मस्ती का आनंद
हनुमानगढ़। सतीपुरा रोड स्थित वीरासा होटल में होली के अवसर पर एक भव्य और यादगार आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 1500 से अधिक लोगों ने एक साथ रंगों के इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। “ज़रा नच्च के दिखा” नाम से आयोजित इस विशेष इवेंट ने पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस आयोजन के मुख्य स्पॉन्सर वीरासा होटल और तुलसी एंटरप्राइज़ रहे, जबकि कार्यक्रम को सुपर फ्लेक्स द्वारा पावर किया गया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध म्यूजिकल एंकर अर्जुन शर्मा ने किया, जिन्होंने अपनी ऊर्जावान एंकरिंग से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और दर्शकों को लगातार उत्साहित बनाए रखा। कार्यक्रम के दौरान नमस्ते आर्टिस्ट लाइव बैंड ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

लाइव म्यूजिक और रंगों के माहौल में मौजूद लोग झूम उठे और देर तक नाचते-गाते हुए होली के जश्न का आनंद लेते रहे। आयोजन में बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बच्चों को मुफ्त पिचकारियां वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले भी लगाए गए थे, जिनका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। वहीं बड़ों के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे।

गर्मी को देखते हुए सीमिंग पूल की व्यवस्था की गई थी, जहां लोगों ने रंगों और पानी के साथ मस्ती करते हुए होली का जश्न मनाया। पूरे आयोजन में सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहरवासियों ने इस आयोजन की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम शहर में सकारात्मक माहौल बनाने के साथ-साथ लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। आयोजकों ने भी सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजन करने की बात कही।

