– अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में आगामी साधारण सभा की रूपरेखा तय- संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
हनुमानगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), खंड हनुमानगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक जंक्शन में शिव कुटिया के पास आयोजित हुई। बीकानेर संभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह की मौजूदगी और खंड अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों और लंबित विभागीय प्रकरणों के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह, खंड अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतर सिंह ने संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि महासंघ शिक्षक हितों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।
लंबित विभागीय प्रकरणों पर हुआ मंथन
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्तर पर लंबित शिक्षकों के विभागीय प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। शिक्षकों से संबंधित लंबित मामलों के दस्तावेजों का अवलोकन किया गया तथा इनके शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही खंड स्तर पर प्रस्तावित आगामी साधारण सभा के आयोजन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। संगठन के आगामी कार्यक्रमों और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में संकुल प्रभारियों ने अपने-अपने संकुलों में कार्यरत महिला एवं पुरुष शिक्षकों से संबंधित डाटा और आवश्यक सूचनाएं कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसके अलावा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न सामयिक एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तय की गई। बैठक में खंड मंत्री शौकत अली छिम्पा, सभा अध्यक्ष दिनेश सहारण, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राजाराम भाटिया, एडीईओ प्रेम दूधवाल, एसीबीईओ दीपक मिगलानी, प्रधानाचार्य शिवचंद शर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा, कुलविंद्र, चंद्रप्रकाश शर्मा, व्याख्याता पारस सुथार, रविंद्र कुमार, धर्म सिंह, प्रेम कुमार, धर्मंेद्र भद्र, केवल कृष्ण, राकेश अग्रवाल, रामनिवास डोटासरा, शशिकांत पारीक, विपिन जोशी, छोटूराम, ममता कौशिक, उषा रानी, पूजा रानी, प्रेमलता, हरजिंद्र कौर, अमरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, नीतू, दिनेश खीचड़, दीपक राजपुरोहित, कुलदीप, उदयवीर, जितेंद्र सनेजा, संदीप गिल, कपिल देव, रोहित, कमलेश, अनिल महर्षि, धनराज बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। खंड कार्यकारिणी ने बैठक में शामिल सभी शिक्षक साथियों का आभार जताते हुए आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह एकजुट होकर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
