- रैली निकालकर आयुर्वेद एवं योग के प्रति किया जागरूक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन स्थित राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. तीर्थकुमार शर्मा ने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. दयाराम न्यौल, डॉ. मनजीत, कंपाउंडर रामकुमार मेहरा, नर्स सुमन, परिचारक नरेश कुमार, मनीष कुमार, योग प्रशिक्षक संदीप धारणिया एवं अनुरीत कौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व टाइम्स आयुष मंगल कॉलेज एवं राधाकृष्ण बिहाणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित जागरूकता रैली में भाग लिया। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुर्वेद को अपनाने तथा नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद एवं योग की उपयोगिता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रेमरतन महर्षि, डॉ. रामेश्वर भांभू एवं राकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
