हनुमानगढ़। टाउन स्थित श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर की धर्मशाला में बुधवार को समिति का आठवां वार्षिक स्थापना उत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-यज्ञ से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं लंगर वितरित किया गया। हवन-यज्ञ में समिति के सचिव इंद्रजीत चराया, संरक्षक विनोद गर्ग, सुरेंद्र नागपाल, कोषाध्यक्ष गोविंद सोमानी सहित राजकुमार चुघ, कृष्ण मदान, प्रवीण गर्ग एवं देव सिंगला ने सपरिवार आहुति देकर पूजा-अर्चना की।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित विपिन बिहारी शास्त्री ने विधिवत हवन संपन्न करवाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सूरजभान मित्तल, उपाध्यक्ष पवन सिंगला, विनय सिंगला, रजत बंसल, हैप्पी गुम्बर, सतीश गर्ग, तरसेम गर्ग, सतीश वधवा, चिंटू शर्मा, सुदर्शन कालड़ा, ओमप्रकाश छाबड़ा, शंकी कामरा, भोला सिंह, जसविंद्र सिंह व विजय कामरा सहित अन्य सदस्यों ने पूर्णाहुति देकर आरती की तथा शहर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए 30वें भंडारे के आयोजन को लेकर चर्चा की गई तथा सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

