हनुमानगढ़। मां भद्रकाली मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के तहत दुर्गा अष्टमी के मौके पर श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले में हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से आयोजित आठ दिवसीय भंडारा गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इससे पहले अंतिम दिन भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने सपरिवार 101 कन्याओं का पूजन कर किया। मुख्य यजमान के रूप में डॉ. रामप्रताप व उनकी धर्मपत्नी तारादेवी, पुत्र अमित सहू, पुत्रवधू ज्योति सहू व किरण सहू ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। समिति सचिव सुनील धूड़िया ने बताया कि हनुमानगढ़ सेवा समिति पिछले करीब 40 वर्षांे से भद्रकाली मेले में सेवा कार्य कर रही है।

समिति के स्वयंसेवक पहले नवरात्र से ही श्रद्धालुओं की सेवा में तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। समिति की ओर से मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था, खोया-पाया केन्द्र, निशुल्क जूता घर, महिला विश्राम गृह सहित दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल, मेला प्रभारी रामकुमार मंगवाना, कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल, भगवान सिंह खुड़ी, कृष्णावतार शर्मा, मनीशंकर जलंधरा, जयकिशन सोनी, बजरंग सिंह, डॉ. संतोष सिंह, महेश कुमार, नवीन मिड्ढा, विनोद सुथार, नितिन बंसल, गणेश बागड़ी, दीपक बागड़ी, रमेश काठपाल, चंचल पारीक, सुरेश अग्रवाल, देवीलाल पेंटर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
