नई दिल्ली। भारत सरकार की “माय स्टैंप” योजना के अंतर्गत राष्ट्रपति भवन पोस्ट ऑफिस द्वारा समाजसेवी डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय के नाम से पाँच रुपए मूल्य का विशेष डाक टिकट जारी किया गया। यह डाक टिकट राष्ट्रपति भवन संग्रहालय, नई दिल्ली में जारी किया गया। “माय स्टैंप” योजना के तहत सामान्य शुल्क के आधार पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के नाम से डाक टिकट जारी कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय को यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय लंबे समय से निःशुल्क शिक्षा अभियान से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने रामकरण प्रजापति के निर्देशन में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक पहलें संचालित की हैं। इस अवसर पर डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय ने अपने माता-पिता नेमीचंद व जमना देवी, ससुर कालूराम सहित शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षिका प्रवीण चढ़ा, अध्यापक रामगोपाल सहारण, अध्यापिका सुरेंद्र कौर, सुमन वधवा, अध्यापक दलीप कुरैशी, व्याख्याता मंजू थ्योरी, शिक्षाविद प्रवीण भाटिया, साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी, प्राध्यापक राजेंद्र कुमार प्रजापति, मोहम्मद अली कादरी, हेमलता कंसोटिया सहित कई शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग को सराहा। इसके साथ ही उन्होंने बाल युवा नारी जागृति मंच दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार भोगल, प्रधानाचार्य मोहिनी पुरी, प्रधानाचार्या शशि सांखला, प्रधानाचार्य बाबूराम सुथार, शिक्षाविद चरण दास प्रजापति, भारत प्रसाद प्रजापति, संत राम बी.ए. एजुकेशन सोसायटी सतना, प्रधानाचार्य संजीव मदान, सामाजिक कार्यकर्ता दाताराम सेवटा, उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर के निर्मल गहलोत, नवतेज फाउंडेशन, वॉक बुक रिकॉर्ड, टीम पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट, समर्पण संस्था जयपुर, राजस्थानी रामलीला टीम, चौधरी आर्ट ट्रस्ट तथा आकाशवाणी सूरतगढ़ कॉटन सिटी चैनल परिवार और दूरदर्शन केंद्र दिल्ली के तकनीकी निदेशक राजेंद्र सिंह अमित सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय ने कहा कि यह सम्मान शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उन्हें नई प्रेरणा देगा।
