हनुमानगढ़। विप्र फाउंडेशन जोन-1बी, बीकानेर ने वर्ष 2026-28 के लिए जिला स्तरीय संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा तथा बीकानेर जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन के बाद यह नियुक्तियां जारी की गई हैं। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार कालूराम शर्मा (पूर्व उपसभापति) को हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष तथा महेश शर्मा गौड़ (पूर्व पार्षद) को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं जोन-1बी, बीकानेर के डॉ. दीपक हर्ष की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारियों का चयन उनके सामाजिक अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए किया गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन की गरिमा, अनुशासन और सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन के विस्तार और सेवा कार्यांे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसी नियुक्ति आदेश में श्रीगंगानगर जिले के लिए मदन लाल जोशी को जिला अध्यक्ष तथा डॉ. पवन पारीक को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
