हनुमानगढ़। गणपति एस्टेट कॉलोनी में 13 अक्टूबर को भजन संध्या का सामूहिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजन संध्या में प्रदीप अरोड़ा, रमेश, संटू कालड़ा, गोल्डी देवी, ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए माता रानी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रदीप सैन ने सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया। साथ ही आकर्षक सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की
