– मिलावट पर वार, मौके पर होगी खाद्य पदार्थां की जांच
हनुमानगढ़। जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) गांव-गांव और शहरों में पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थांे की जांच करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 से 30 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर मौके पर ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची जाएगी। इस दौरान आमजन को खाद्य पदार्थांे की खरीद और उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एमएफटीएल वाहन संख्या आरजे 14 जीक्यू 4775 के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थांे की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के प्रति आमजन को जागरूक करना और मिलावट की रोकथाम में सहयोग करना है। एमएफटीएल की ओर से 14 अक्टूबर को फतेहगढ़, 15 अक्टूबर को पल्लू, 16 अक्टूबर को नेठराना व भादरा, 21 अक्टूबर को गोलूवाला, 22 अक्टूबर को 2 केएनजी एवं मक्कासर, 23 अक्टूबर को टिब्बी, 26 अक्टूबर को सोनड़ी, 27 अक्टूबर को गांव कोहला, 28 अक्टूबर को सूरेवाला, 29 अक्टूबर को गांव गोरखाना एवं 30 अक्टूबर को धन्नासर एवं कैंचियां में खाद्य एवं पेय पदार्थांे की जांच की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे विशेष रूप से दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच मोबाइल लैब के माध्यम से अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थांे की जांच के प्रति जागरूकता बढ़ने से मिलावट पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। खाद्य सामग्री से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 181 अथवा 0141-2225624 पर संपर्क किया जा सकता है।
