हनुमानगढ़। अविनाश राजेन्द्र सहारण का जन्मदिवस सामाजिक एवं धार्मिक भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनका जन्मदिवस श्री कृष्ण सुदामा गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, करुणा और सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गौमाता की सेवा कर उनके स्वास्थ्य और संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। गौशाला प्रबंधन द्वारा गौसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा समाज में इस प्रकार के सेवा कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की गई। जन्मदिवस को सेवा के रूप में मनाने की इस पहल को उपस्थित जनसमूह ने अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर हरीराम जाखड़, महेंद्र जी न्यौल, जयसिंह सहारण, आशाराम गोस्वामी, राजेन्द्र प्रसाद सहारण, भरत कस्वां, कालुराम पटिर, रोहिताश कस्वां, कालुराम जोईया, ताराचंद गोदारा, रमेश गोदारा, सुरेश इन्खिया, मनीष इन्खिया, नरेश पुरी, नरेश कुकणा, प्रवीन कुकणा, रणवीर कुकणा, धर्मवीर भाकर, राजेश गोदारा, मुकेश जाखड़, सागर शर्मा, विक्रम गोदारा, सुनील गोदारा, मोहित शर्मा, संदीप कूकना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने अविनाश सहारण को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
