गोलूवाला। भारतीय किसान संघ तहसील गोलूवाला की विभिन्न ग्राम इकाइयों द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम इकाई हरदयालपुरा, गोलूवाला सिहागान और निवादान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम, भारत माता और संघ के संस्थापक दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की रीति-नीति एवं किसान हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जी धारणिया ने किसान साथियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली और किसान हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। हरदयालपुरा ग्राम इकाई में ग्राम अध्यक्ष महेंद्र सिद्ध और राजेंद्र मांझू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, वहीं गोलूवाला निवादान में कृष्णलाल निवाद की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।

विभिन्न ग्राम इकाइयों के कार्यक्रमों में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद धारणिया भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नरेंद्र छींपा और तहसील मंत्री मुकेश गोदारा ने सभी किसान साथियों और आमजन को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि होली के रंगों की तरह आपसी भाईचारे और एक-दूसरे के हित का ध्यान रखते हुए सभी सुखद एवं सुरक्षित होली मनाएं तथा नशे से दूर रहें। साथ ही किसान हितों को ध्यान में रखते हुए तहसील गोलूवाला द्वारा शुरू की गई “किसान सम्मान योजना” की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसकी शुरुआत आगामी तहसील बैठक से की जाएगी। कार्यक्रम में तहसील उपाध्यक्ष महावीर भांभू, तहसील जैविक प्रमुख श्योपत गोदारा, युवा प्रमुख विजयपाल गोदारा, तहसील सदस्य विक्की निवाद, लालचंद सिद्ध, पवन कुमार, इंद्राज जांगू, भीमसेन शर्मा, देवेंद्र सीगड़, शिवलाल सीगड़, अमीलाल डेलू, रामनारायण सिद्ध, दयाराम सिद्ध, राजिंदर सिद्ध, नरसी सिद्ध, प्रकाश वर्मा, मनीराम कूकना, विनोद, गंगाविशन मांझू, बीरबल गोदारा, संजय छींपा, राजेंद्र छींपा, विकास गोदारा, प्रवीण मांझू, सोमेश भांभू, विष्णु सहित अनेक किसान साथी उपस्थित रहे।
